बदौसा की आवाज़।
बदौसा (बांदा)। 5 नवबंर 2026। बदौसा थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी दीपावली पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि दीपावली का त्योहार आपसी सद्भाव और खुशियों का प्रतीक है। सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने दुकानदारों से विशेष रूप से अपील की कि वे अपनी दुकानें एनएच-35 से हटकर निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर लगाएं, ताकि सड़क पर यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम रहे। साथ ही दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी सलाह दी।
बैठक में प्रमोद कुमार एस आई, रविन्द्र कुमार पाण्डेय एस आई, रामनरायण सरोज एस आई, रोहित कुमार, शिवा शिवहरे, अभिषेक शिवहरे, कमलेश यादव प्रतिनिध चंदौर प्रधान, छत्रपाल यादव पूर्व प्रधान चंदौर, जियाउल हक दुबरिया उर्फ हप्पू प्रधान, इस्माइल खान, अजीजुल हक उर्फ सोनी प्रधान दुबरिया, रामजस निषाद, विनोद गाँधी प्रधान प्रतिनिधि बरछा ब, महिला का० विनाश चौहान, सन्तोष कुशवाहा तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अतर्रा जिला बांदा सहित अन्य गणमान्य लोग एवं महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में सभी लोगों ने दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने में सहयोग का भरोसा दिया।





